{"_id":"959a731d80505573f9839d956b071ab2","slug":"nss-camp-over-with-cultural-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस कैंप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस कैंप का समापन
बदायूं।
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैंप का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग कर छात्राओं ने खूब रंग बिखेरा। अनुशासन का पाठ पढ़ते हुए समाजसेवा करने का संकल्प भी लिया।
एनएसएस के समापन सत्र पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके साथ एडीओ सहसवान महेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की गई छात्राओं ने नृत्य, लोक गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन प्रिय बनने पर जोर दिया। कहा स्टूडेंट्स की लाइफ में अनुशासन बहुत जरूरी है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर भी फोकस करने की बात कहीं। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्या लता यादव, डॉ. ऋतुरानी चौधरी आदि मौजूद रहीं।
छात्राओं ने मतदाता जागरूकता दिवस मनाया
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एसएसएस शिविर के चौथे दिन मतदाता जागरूकता दिवस मनाया। प्रथम व द्वितीय इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में गांव सिरसाठेर जाकर ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।