फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nsa on two more accused

Budaun News: ककराला बवाल के दो और आरोपियों पर रासुका लगाने की संस्तुति

Wed, 08 Feb 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
nsa on two more accused
अलापुर (बदायूं)। ककराला बवाल में मंगलवार को पुलिस ने दो और आरोपियों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगाने की संस्तुति की है। पुलिस ने जेल में जाकर उन्हें नोटिस तामील कराया है।
विज्ञापन

यह बवाल विगत नौ दिसंबर को हुआ था। इसमें 28 लोगों को नामजद और तीन सौ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसकी शुरुआत केवल बाइक रोकने पर हुई थी। जिसको लेकर मुख्य आरोपी यूनुस शाह, रेहान आदि ने लोगों को बरगलाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, इसमें कई पुलिस कर्मियों के चोटें आईं और पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। तब से पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाए हुए है। इसमें अब तक 45 आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है जबकि चार मुख्य आरोपियों पर रासुका लगाने की संस्तुति करके भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

अब घटना से जुड़े दो और आरोपियों पर रासुका लगाने की संस्तुति की गई है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि ककराला के वार्ड नंबर 21 निवासी इमरान और वार्ड नंबर 18 निवासी अरबाज के खिलाफ रासुका लगाने की संस्तुति की गई है। दोनों मुख्य आरोपियों के सहयोगी हैं और उनके ही परिवार के हैं। ये पुलिस टीम पर हमला करने में शामिल रहे थे। इस समय दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। उन्हें जेल में जाकर नोटिस तामील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई से नहीं बचेंगे षड्यंत्रकारी और अन्य आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को एफआईआर में शामिल नहीं किया था, उनके नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में लाए गए हैं। इनमें पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे भी शामिल हैं। नजमुल और अमजद के नाम षड्यंत्रकारियों के रूप में शामिल हैं। उन पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप है। धीरे-धीरे पुलिस सभी आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed