फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NRI duped of Rs 22 lakh in the name of social service

Budaun News: एनआरआई से समाजसेवा के नाम पर 22 लाख ठगे

Fri, 03 Jan 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
NRI duped of Rs 22 lakh in the name of social service
अलापुर। एनआरआई से समाजसेवा के नाम पर दातागंज के दंपती ने 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। गुजरात निवासी एनआरआई युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गुजरात के गांधी नगर निवासी रमन पटेल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि करीब एक साल पहले उनका एक समाज सेविका मदर रोमा के द्वारा बदायूं के दातागंज निवासी एक दंपती से परिचय हुआ था। मदर रोमा ने बताया की वह दातागंज क्षेत्र में गरीब, असहाय लोगों को खाना वस्त्र आदि उपलब्ध करवाने का काम करती हैं। असहाय बच्चों को शिक्षा के लिए फीस भी देती हैं। इस पर एनआरआई ने भी मदद करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

10 मई 2024 से नवंबर 2024 तक दातागंज के दंपती को वह ऑनलाइन 22.38 लाख रुपये भेज चुका है। एनआरआई ने बताया कि शुरुआत में कुछ फोटो इधर-उधर से उन्हें भेज दिए गए। इसके बाद उन्होंने बदायूं के ही कुछ लोगों से जानकारी की तो पता चला कि दंपती ने समाजसेवा का कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती से पूछा कि रुपये कहां खर्च किए तो कोई सही जवाब नहीं दिया। इस पर एनआरआई ने अपने वकील के माध्यम से दातागंज निवासी दंपती को नोटिस भेजा, जिसका कोई जवाब नहीं आया। अब एनआरआई ने एसएसपी बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed