{"_id":"686d6e6b84d761a1250cc60f","slug":"now-you-can-take-admission-in-iti-till-11th-july-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142695-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब 11 जुलाई तक आईटीआई में ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब 11 जुलाई तक आईटीआई में ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन
सालारपुर स्थित आईटीआई। संवाद
बदायूं। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ थी। फिर भी कुछ सीटें खाली रह गईं। इसलिए शासन ने अंतिम तिथि दो दिन बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 11 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं।
जनपद में छह राजकीय और सात निजी आईटीआई हैं। इन पर दाखिला के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आठ जुलाई तक होनी थी। इस दौरान छात्रों ने प्रवेश लिया। अभी भी कई ट्रेड में सीटें खाली हैं। आईटीआई प्रशासन का कहना है कि कुछ अभ्यर्थी दस्तावेज अधूरे होने या अन्य कारणों से समय पर दाखिला नहीं ले सके। इसलिए शासन से तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी।
अब छात्रों को 11 जुलाई तक का समय मिल गया है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए आईटीआई परिसरों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। जहां उन्हें आवेदन प्रक्रिया, सीटों की उपलब्धता और दस्तावेज संबंधी जानकारी दी जा रही है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करें। प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय ने कहा कि इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो एक और चरण की काउंसलिंग कराई जा सकती है।