फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now turn UP: BL Verma

अब यूपी की बारी: वीएल वर्मा

Fri, 20 May 2016 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now turn UP: BL Verma
स्वागत - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय जनता पार्टी के बृज प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बदायूं पहुंचे वीएल वर्मा का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। श्री वर्मा ने अपने सम्मान समारोह में कहा कि असम में शानदार जीत से कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ा है। असम के बाद अब यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। बदायूं आगमन पर वर्मा का दहगवां, सहसवान, मुजरिया, बिल्सी, उझानी आदि स्थानों पर स्वागत हुआ।
विज्ञापन

शहर के वैभव लॉन में पूर्व विधायक महेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वर्मा का स्वागत किया। वर्मा ने कहा कि मिशन 2017 को फतह करना है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि एकजुटता से विधान सभा चुनाव में उतरें और सभी सीटों पर जीत दर्ज करें। महेश गुप्ता ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता मेहनती और जुझरू है। प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि जितना संगठन मजबूत होगा उतनी ही पार्टी मजबूत होगी। 
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, दया शिंधु शंखधार, जितेेंद्र यादव, जितेंद्र सक्सेना, राजीव गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, धीरज सक्सेना, शारदेंदु पाठक, पीसी शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य, सुधीर श्रीवास्तव, उमेश राठौर, राजेश्वर सिंह पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी। बदायूं रोड बाजार में कृपाराम शर्मा के प्रतिष्ठान के सामने आयोजित सम्मान में समारोह में बृज प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री वर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ की। इससे पहले पहले श्री वर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में धीरज सक्सेना, उमेश राठौर, जितेंद्र सक्सेना, जितेंद्र सोलंकी, राहुल शंखधार, संजीव गुप्ता, राजीव गोयल, अमित मथुरिया, रेश शर्मा, पवन वार्ष्णेय, संजय यादव और रवि प्रताप आदि मौजूद थे। शहर आगमन पर पूर्व भाजपा विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ वीएल वर्मा का स्वागत किया। 

बिल्सी। नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने वीएल वर्मा का जोरदार स्वागत किया। पुरानी सब्जी गेट पर भाजपा विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालो में नगराध्यक्ष मोहित गुप्ता, विवेक राठी, केपी सिंह, प्रमोद गोस्वामी, वरुण शंखधार, नीलू वार्ष्णेय, नितिन, शैलेष, विनीत असावा, पीयूष शाक्य, अनूप सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, उमेश राठौर, आलोक माहेश्वरी, शिवशंकर गुप्ता, मोहर सिंह सागर, प्रदीप, सर्वेश शाक्य, अनोज सिंह, अंकित वार्ष्णेय, राहुल माहेश्वरी आदि रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed