फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now the convent school Read the village of Haria

अब कान्वेंट स्कूल में पढ़ेगा गांव का हरिया

Tue, 20 Oct 2015 11:35 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 20 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Now the convent school Read the village of Haria
अब गांव गांव का हरिया का कान्वेंट स्कूल में पढ़ने का सपना पूरा हो सकेगा। वह भी फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने के साथ ही अंग्रेजी की किताबों से पढ़ सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों में रहने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं का सपना आगामी शैक्षिक सत्र से पूरा होता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए है कि जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बनवाए जा रहे तीन मॉडल स्कूलों में आगामी शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) पर आधारित तीन मॉडल स्कूलों का संचालन जिले में होना था। ये मॉडल स्कूल अर्सिस बर्खिन, चौढ़ेरा और नागपुर नूरपुर में बनवाए जा रहे हैं। इसमें नागपुर नूरपुर का मॉडल स्कूल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जो जल्द ही हैंडओवर किया जाने वाला है। शेष दोनों स्कूलों के भवन का निर्माण कार्य जारी है, जो मार्च से पहले पूरा होकर हैंडओवर होने की उम्मीद है। इन तीन मॉडल स्कूलों का संचालन सीबीएसई बोर्ड से किया जाएगा।
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों में कक्षा छह से लेकर इंटरमीडिएट तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कक्षा में 60 छात्र-छात्राओं का एडमिशन किया जाएगा। इस हिसाब से एक स्कूल में 420 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगे। इन स्कूलों के संचालित होने से गरीब तबके के लोग भी छात्र-छात्राओं को कान्वेंट स्कूलों में पढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि मॉडल स्कूल नागपुर नूरपुर के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जो जल्द ही विभाग को हैंडओवर हो जाएगा। अन्य दो स्कूलों का निर्माण कार्य चल रहा है। मॉडल स्कूलों के संचालन के संबंध में कोई भी दिशा निर्देश हाल में प्राप्त नहीं हुए हैं। शासन स्तर से कोई निर्देश मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहा जा सकता है। इस में अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed