{"_id":"6920beb06ac07160ca00739d","slug":"now-station-road-will-look-sparkling-work-has-started-badaun-news-c-123-1-sbly1035-151326-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब चकाचक दिखेगा स्टेशन रोड, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब चकाचक दिखेगा स्टेशन रोड, काम शुरू
विज्ञापन
उझानी में कायाकल्प से पहले सड़क के गड्ढे भरते मजदूर। संवाद
उझानी। घंटाघर चौराहे से रामलीला मैदान मोड़ तक स्टेशन रोड की एक-दो दिन में सूरत बदली नजर आएगी। गहरे गड्ढों को भरे जाने का काम पूरा हो गया है। सड़क के कायाकल्प पर करीब 27 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।
नगर पालिका परिषद ने घंटाघर चौराहे से खासकर रामलीला मैदान मोड़ तक गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क के कायाकल्प के लिए पिछले महीने कार्रवाई शुरू की थी। सर्वे के बाद पालिका के जेई ने करीब 27 लाख रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्वीकृति के लिए पालिका के अफसरों और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के सामने प्रस्तुत की थी।
स्वीकृति के साथ ही पिछले दिनों टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। दो दिन पहले गड्ढे भरे जाने का काम शुरू हो गया। दरअसल, हॉट मिक्सिंग से पहले गड्ढे भरे जाने जरूरी होते हैं। निर्माण कार्य की रफ्तार बरकरार रही तो शनिवार या फिर रविवार दोपहर तक सड़क चकाचक दिखने लगेगी।
विज्ञापन
बता दें कि करीब दो साल से स्टेशन रोड की दुर्दशा से नागरिक भी परेशान हैं। इसी सड़क किनारे नगर पालिका कार्यालय, कोतवाली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी हैं। खासकर रेलवे स्टेशन तक आने-जाने में ई-रिक्शा सवार भी हिचकोले लेते हुए सफर करते हैं। बाइक सवार भी कम परेशान नहीं होते।
पहले चरण में बनी थी लिंक रोड से स्टेशन गेट तक सड़क
घंटाघर चौराहे से स्टेशन के मेनगेट तक सड़क का निर्माण दो चरण में प्रस्तावित हुआ था। पहले चरण में पालिका प्रशासन ने लिंक रोड और रामलीला मैदान से स्टेशन के मेनगेट तक सड़क का कायाकल्प कराया था। इसके बाद पालिका ने घंटाघर चौराहे से पुरानी अनाज मंडी मोड़ तक दोनों ओर जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नाला बनवाया।
घंटाघर चौराहे से रामलीला मैदान मोड़ तक सड़क की स्थिति काफी खराब थी। नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराके लिए सड़क का कायाकल्प कराया जा रहा है। हॉटमिक्स से निर्माण कराया जा रहा है। सड़क की गुणवत्ता भी अच्छी होगी।- पूनम अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष