{"_id":"656b7ecf35a0cd8fc804ccc4","slug":"now-roadways-bus-operation-starts-in-the-morning-on-meow-lilwan-road-badaun-news-c-123-1-sbly1004-8994-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: म्याऊ-लिलवां रोड पर अब सुबह को भी रोडवेज बस का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: म्याऊ-लिलवां रोड पर अब सुबह को भी रोडवेज बस का संचालन शुरू
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
बदायूं। म्याऊ-लिलवां रोड पर अब सुबह के समय भी यात्री रोडवेज बस में सफर कर सकेंगे। परिवहन निगम ने लिलवां तक एक और रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया है। यह बस सुबह दिल्ली से आकर म्याऊ होते हुए लिलवां जाएगी। इससे पहले केवल शाम को ही एक बस लिलवां जाती थी। अब रूट पर दो बसें हो गईं हैं।
परिवहन निगम की ओर से करीब एक माह पहले म्याऊ-लिलवां रोड पर शाम के समय रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। इस बस के संचालन से शाम के समय बदायूं से जाने वाले यात्रियों को तो सहूलियत मिली, लेकिन बाहर से आकर सुबह जाने वाले यात्रियों की दिक्कत यथावत रही। यात्रियों को लिलवां जाने के लिए सुबह से लेकर शाम चार बजे तक बस का इंतजार करना पड़ता था। नहीं तो यात्री निजी वाहनों या फिर डग्गामार वाहनों से सफर कर लिलवां पहुंचते थे।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से अब सुबह के समय भी एक रोडवेज बस लगाई गई है। यह बस रोजाना सुबह पांच बजे दिल्ली से बदायूं पहुंचेगी और फिर लिलवां के लिए प्रस्थान करेगी। यह बस लिलवां के उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो दिल्ली में काम करते हैं। अब उन्हें बीच में कहीं बस बदलने की जरूरत नहीं है। वे सीधे दिल्ली से लिलवां पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
लिलवां रूट पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ी
एक माह पहले तक लिलवां रूट के यात्री निजी वाहन या दूसरे वाहनों से सफर कर रहे थे। रूट पर एक भी बस नहीं थी, जिससे यात्री रोडवेज बसों का इंतजार नहीं करते थे। वह जो वाहन मिल जाता था, उसमें ही सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाते थे लेकिन जब से शाम को बस चली है। उसके बाद सुबह को भी बस रवाना करने की मांग हुई। फिर धीरे-धीरे बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ती गई। अब रोजाना एक तरफ से करीब 70-80 यात्री बसों में सफर कर रहे हैं।
-- -- -- -- -
वर्जन
गांव को शहर से जोड़ने वाली योजना के तहत लिलवां के लिए एक बस लगाई गई थी। रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो सुबह के समय भी एक बस लगा दी गई है। इन बसों से कमाई भी सही हो रही है। - धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम