फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now preparations for action on striking NHM contract workers

हड़ताली एनएचएम संविदा कर्मियों पर अब कार्रवाई की तैयारी

Sun, 05 Dec 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Now preparations for action on striking NHM contract workers
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते संविदा कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। हड़ताली एनएचएम संविदा कर्मियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पांचवें दिन भी कर्मचारी सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। सीएमओ कार्यालय पर मांगों के समर्थन में धरना दिया। अधिकारियों पर हड़ताल खत्म कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। इधर, हड़ताल के कारण कोरोना टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब सख्त रुख के मूड में है।
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी थी। पहले दो दिन तक हड़ताल का असर नहीं दिखा, लेकिन धीरे-धीरे जिले में एनएचएम के 1500 कर्मचारियाें में ज्यादातर हड़ताल में शामिल हो गए। एएनएम भी हड़ताल में शामिल हो गईं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखने लगा। एएनएम की हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा कोरोना टीकाकरण प्रभावित हुआ। दो दिन पहले सीएमओ ने एएनएम संविदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र का हवाला देते हुए हड़ताल को गलत बताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अधिकारियों ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कराने के लिए कई दौर की वार्ता भी की, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को हड़ताल के दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ द्विवेदी, महासचिव डॉ. प्रभाकर मिश्रा, जिला मंत्री अशोक माथुर ने आरोप लगाया कि अधिकारी हड़ताल खत्म कराने को दबाव बना रहे हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ अब प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को हड़ताल में गनेश, स्वेता, नीलम शर्मा, वीर गौतम, गौरव कुमार, नीलेश आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम संविदा संघ का हड़ताल को समर्थन नहीं है। एएनएम की हड़ताल के कारण राष्ट्रीय महत्व का कोरोना टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। हड़ताली कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में रुकावट पैदा करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed