{"_id":"68e32900e59899a5a05be9455e3c8f8e","slug":"now-get-home-the-mandate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे प्राप्त करें शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे प्राप्त करें शासनादेश
बदायूं
Updated Wed, 19 Aug 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों को अब घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। ये शासनादेश अब अपने ईमेल आईडी पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वेबसाइट शासनादेश डॉटयूपीडॉटएनआईसीडॉटइन पर व्यवस्था बनाई गई है। विभागों के अधिकारी तथा कोई भी व्यक्ति नवीनतम शासनादेशों को प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर शासनादेश प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपना अपना रजिस्ट्रेशन दो दिन में कराना सुनिश्चित करें और अपने ईमेल पर प्राप्त शासनादेशों के प्रिंटआउट को गार्ड फाइलों में सुरक्षित रखें। इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वेबसाइट शासनादेश डॉटयूपीडॉटएनआईसीडॉट इन खोलकर शासनादेश की दैनिक सूची प्राप्त करने के लिए आवेदन जिस विभाग के शासनादेश प्राप्त करना हैं, को भर कर अपना ईमेल रजिस्टर्ड कराकर घर बैठे शासनादेश प्राप्त किए जा सकते हैं।