{"_id":"912ab66137de315ae85126e2aaf82b32","slug":"now-gbiai-spread-of-infectious-diseases-two-dozen-sick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गभियाई में फैले संक्रामक रोग, दो दर्जन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गभियाई में फैले संक्रामक रोग, दो दर्जन बीमार
ककराला( बदायूं)
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपरैला के बाद अलापुर के गांव अभियाई में संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए हैं। अब तक जिले में संक्रामक रोगों से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। लाख कोशिशों के बाद स्थिति संभलने का नाम नहीं ले रही। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवा वितरण के साथ लोगों के सैंपल ले रही हैं।
पिछले दिनों अलापुर के गांव उपरैला में संक्रामक रोगों ने दर्जनों लोगों को चपेट में ले लिया था। इनमें सात लोगों की मौत भी हो गई। इसी दौरान उघैती के गांव करनपुर और मेवली में संक्रामक रोगों ने 15 लोगों की जान ले ली। स्वास्थ्य विभाग की गई टीमों को स्थिति नियंत्रित करने में लगाया गया है। स्लाइड जांच में मलेरिया पाया गया था। गांवों में हेल्थ कैंप और अस्थाई अस्पताल भी खोले गए हैं। इसके बावजूद हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। अब गभियाई गांव में संक्रामक रोगों ने दो दर्जन लोगों को गिरफ्त में ले लिया है।
गभियाई के गांव के नवाब (50) पुत्र इब्बन, चांदनी (40) पत्नी भूरे खां, लालाराम (22) पुत्र राजाराम, राजेश (2) पुत्र लोचन, ओमवती (60) पत्नी लोचन, फहीम (35) पुत्र खलील, हिना बी (20) पत्नी अब्दुल कादिर, जीनत (48) पत्नी जब्बार, बबली (8) पुत्री आशाराम, शबाना (26) पत्नी नबी अहमद संक्रामक रोगों की चपेट में हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार डॉक्टरों की टीम के साथ गांव में जमे रहे। पीड़ितों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उपरैला, गभियाई पहुंचे डायरेक्टर पैरामेडिकल
बदायूं। जिले में संक्रामक रोगों से 22 लोगों की मौत से शासन भी हिल गया है। बुधवार को डायरेक्टर पैरामेडिकल डॉ. एसएन राय और संयुक्त निदेशक पैरामेडिकल डॉ. वीके सिंह दो दिन के दौरे पर बदायूं पहुंचे। पहले उन्होंने सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार समेत विभागीय अधिकारियां से स्थिति की जानकारी ली। बाद में उपरैला और गभियाई गांव पहुंच कर स्थिति जानी।
उपरैला गांव में संक्रामक रोगों से सात लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को आंवला लोकसभा के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने उपरैला पहुंच कर स्थिति जानी थी। उन्होंने इस बारे में अधिकारियों से बात की। जब मामला शासन तक पहुंचा तो डायरेक्टर पैरामेडिकल डॉ. एनएन राय और संयुक्त निदेशक पैरामेडिकल डॉ. वीके सिंह को बदायूं भेजा गया। बुधवार को उन्होंने उपरैला और गभियान का दौरा किया। गुरुवार को वह उघैती के गांव करनपुर और मेवली जा सकते हैं। संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ देर रात तक लोनिवि के निरीक्षण भवन में मंथन किया।