{"_id":"65148e5ff5a9aa38190f5bfd","slug":"now-four-died-due-to-fever-badaun-news-c-123-1-sbly1001-5033-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुखार से अब चार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुखार से अब चार की जान गई
Thu, 28 Sep 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो-सुनील कुमार
बदायूं /बिल्सी। जिले में बुधवार को भी बुखार से मासूम सहित चार लोगों की मौत हुई। इसमें उझानी, बगरैन एक-एक और बिल्सी क्षेत्र में दो की जान गई है।
बिल्सी के मोहल्ला संख्या दो कोटरा निवासी सुनील कुमार कोहली (27) को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। परिवार वालों ने पहले कस्बे के प्राइवेट डाॅक्टर से इलाज कराया। बाद में जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां जांच के दौरान उसे डेंगू से संक्रमित बताया गया। मंगलवार रात करीब दो बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बिल्सी के ही गांव नाई पिंडारी निवासी भूपत सिंह का तीन वर्षीय पुत्र शिवम भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसने मंगलवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उझानी के गांव अढौली निवासी चंद्रपाल (40) दिल्ली में परिवार के साथ रह रहे थे। वहां उन्हें बुखार आया तो बुधवार को वह गांव लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक उझानी आते हुए उन्हें बुखार बहुत तेज हो गया। उन्हें उझानी में उतार लिया और अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं बगरैन निवासी तौफिक (27) का उपचार प्राइवेट डॉक्टर से इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें डेंगू था।