फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now fever grips sigohi

अब सिगोई में बुखार का प्रकोप, कई लोग हैं बीमार

Tue, 29 Aug 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 29 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Now fever grips sigohi
Doctors
जगत ब्लॉक के गांवों से शुरू हुआ बुखार का प्रकोप अब दूसरे ब्लॉकों में भी फैलने लगा है। सालारपुर ब्लॉक के गांव भैसामई के बाद सिगोई को भी बुखार ने गिरफ्त में ले लिया है। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। जिले में बुखार से लगातार हो रही मौतों की वजह से गांव के लोग दहशत में हैं। कुंवरगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की कमी होने की वजह से बीमार लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। जिले के जगत ब्लॉक के गांवों से अगस्त के पहले सप्ताह में बुखार का प्रकोप शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के पास दवाओं की कमी और अफसरों की लापरवाही के चलते बुखार से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया। जिले में बुखार से अब तक करीब 36 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर एक महीने में भी बुखार पर काबू नहीं पा सके हैं। बुखार का प्रकोप अब सालारपुर ब्लॉक में भी पहुंच गया है। क्षेत्र के गांव भैसामई के बाद बुखार ने सिगोई को भी चपेट में ले लिया है। सिगोई गांव के वीरेंद्र पुत्र (28) राम भरोसे, कुसुम (31) पत्नी वेदप्रकाश, दयाराम (13) पुत्र रामकृष्ण, निशा (8) पुत्री वीरेंद्र, मोहम्मद तालिब (3) पुत्र सप्पू, प्रेमवती (60) पत्नी अनोखे लाल, लक्ष्मी (1) पुत्री नेत्रपाल, वीरेश (25) पुत्र राधे श्याम, पुनीता (22) पत्नी वीरेश, कन्यावती (26) पत्नी अशोक, शालू (14) पुत्री अनिल शर्मा, मधुरवती (62) पत्नी सेवाराम, दिव्यांश (6) पुत्र अवनीश, हिमांशु (4) पुत्र अवनीश समेत कई लोग बीमार हैं। ज्यादातर बीमार झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed