{"_id":"63fa552bafa27050440b13f4","slug":"now-both-special-trains-will-run-till-april-29-badaun-news-c-4-1-75370-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब 29 अप्रैल तक चलेंगी दोनों स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब 29 अप्रैल तक चलेंगी दोनों स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
उझानी स्टेशन। (फाइल फोटो)
उझानी (बदायूं)। पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर और मथुरा कैंट तक चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। इन दोनों को संचालन 28 फरवरी को बंद होना था लेकिन अब ये 29 अप्रैल तक चलेंगी। ये ट्रेनें पिछले साल मां पूर्णागिरि मेले पर शुरू की गई थीं।
ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर-मथुरा कैंट स्पेशल प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टनकपुर से चलकर मथुरा कैंट तक जाती है। इसी तरह ट्रेन संख्या- 05061 मथुरा कैंट से चलकर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टनकपुर पहुंचती है।
स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि दोनों स्पेशल ट्रेन का संचालन विस्तार 29 अप्रैल तक कर दिया गया है। मथुरा कैंट से मथुरा जंक्शन के बीच दोनों स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं होगा। सूत्र बताते हैं कि दोनों स्पेशल ट्रेन में सवारियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। पिछले साल टनकपुर में मां पूर्णागिरि मेला शुरू होने के साथ संचालित होने वाली दोनों स्पेशल ट्रेन में सवारियों को लेकर रेलवे के अफसर भी दुविधा में थे। सवारियों की संख्या में कोई खास गिरावट नहीं आई तो अप्रैल के बाद इन्हें नियमित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
जीएम के सामने उठी थी उझानी में स्टॉपेज की मांग
- टनकपुर-मथुरा कैंट और मथुरा कैंट-टनकपुर के बीच दोनों स्पेशल ट्रेन को लेकर स्थानीय व्यापारी ने शुक्रवार दोपहर निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर सिंह और डीआरएम रेखा यादव को ज्ञापन दिया था। यात्री सुविधाओं में वृद्धि की मांग के साथ व्यापारियों ने कहा था कि टनकपुर-मथुरा के बीच स्पेशल ट्रेनों का उझानी में स्टॉपेज होना आवश्यक है। उझानी समेत आसपास इलाके के सैकड़ों लोग रोजाना ही मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन करने जाते हैं। इसके बाद भी शुक्रवार को दोनों स्पेशल ट्रेन का संचालन विस्तार में स्टॉपेज नहीं बढ़ाया गया है।