{"_id":"570fd4be4f1c1b62394a6af9","slug":"not-taking-the-tests-on-quality-xen-performance-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता की जांच नहीं कराने पर एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता की जांच नहीं कराने पर एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी रोड बाजार की नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर शिकायतें कर चुके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को आडे हाथ ले लिया। कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन का पुतला दहन कर दिया। उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।
नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहीरटोला मोहल्ले के नजदीक नवनिर्मित सड़क किनारे बैठक की। कहा कि करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनी बिल्सी रोड बाजार की सड़क बड़े महादेव मंदिर के आसपास उखड़ने लगी है। सड़क निर्माण में मानक का भी इस्तेमाल नहीं किया गया था। शिकायत विभागीय अफसरों से की गई तो उन्होंने भी मौके पर आकर सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की। न ही गुणवत्ता की जांच कराई गई।
कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। बैठक स्थल पर उनका पुतला दहन किया गया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि गुणवत्ता की जांच कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर आकर आंदोलन शुरू कर देंगे। बता दें कि पिछले महीना भी कांग्रेसियों ने एक्सईएन का पुतला फूंका था। इस बार प्रदर्शनकारियों में सिपट्टर सिंह सोलंकी, अवधेश श्रीवास्तव, नेकसू, नित्यभान शर्मा, मुजाहिद रजा और शमसाद अल्वी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।