फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not out 46 thousand recruits When expressed fury

46 हजार भर्तियां न निकाले जाने पर रोष जताया

Fri, 27 Mar 2015 07:49 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 27 Mar 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन

प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को मालवीय आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में 46 हजार स्थायी नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई। कहा, शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार वादा खिलाफी कर रही है। इससे डिग्री धारकों में रोष है। प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जूनियर स्कूलों में 46 हजार शारीरिक शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की घोषणा की थी। फिर भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह धरना-प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे। जो लखनऊ के लक्ष्मण मेला स्थल पर होगा। उन्होंने सभी बीपीएड धारकों को एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर बीपीएड संघर्ष मोर्चा के सभी पदाधिकारी तथा अनुदेशक मौजूद रहे। इस मौके पर सत्यवीर सिंह यादव, मरशरी, मीना, देवेंद्र कुमार सिंह, राजीव सिंह, नरेश, संजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed