फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not merely a wedding, but a celebration of the dreams, happiness, and new hopes of many families: Verma

केवल विवाह का आयोजन नहीं, अनेक परिवारों के सपनों, खुशियों और नई उम्मीदों का उत्सव : वर्मा

Fri, 18 Sep 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Not merely a wedding, but a celebration of the dreams, happiness, and new hopes of many families: Verma
अंबियापुर में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित समारोह में 429 जोड़ों ने एक साथ अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर वधुओं को आशीर्वाद देकर उपहार भेंट किए। बता दें कि बदायूं शहर में 21 मुस्लिम और बिल्सी में सात मुस्लिम जोड़ों ने भी निकाह किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का यह सामूहिक विवाह समारोह केवल विवाह का आयोजन नहीं है, बल्कि यह अनेक परिवारों के सपनों, खुशियों और नई उम्मीदों का उत्सव है। यहां बैठे इन माता-पिता के चेहरों पर जो खुशी दिखाई दे रही है, वह अपने आप में बहुत कुछ कहती है। एक समय था, जब गरीब परिवार में बेटी का जन्म होते ही माता-पिता उसकी पढ़ाई और फिर उसके विवाह की चिंता करने लगते थे। बेटी बड़ी होने के साथ उसके भविष्य की चिंता भी बढ़ने लगती थी, लेकिन आज तस्वीर बदल रही है।
विज्ञापन

विधि-विधान से विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपतियों को शासन के नियमानुसार बैंक खाते में दी जाने वाली सहायता राशि के साथ-साथ कपड़े, बर्तन और दैनिक गृहस्थी का जरूरी सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। योजना का लाभ पाकर वर-वधू और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, डीएम अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। जोड़ों संग परिजनों के लिए भी प्रशासन ने दोनों स्थलों पर भोजन, पेयजल और बैठने की व्यवस्था की थी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मुस्तैद रहीं।

बिल्सी में 262 से अधिक जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को हुए सामूहिक विवाह समारोह में 262 जोड़ों ने वैवाहिक रस्में पूरी कर एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, डीएम अवनीश राय, विधायक हरीश शाक्य, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती, शिशुपाल शाक्य, नगर पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, एसडीएम गौरव आर्य, बीडीओ शैली गोविल आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में इस्लामनगर नगर पंचायत, इस्लामनगर ब्लॉक, सहसवान, उझानी, दहगवां, बिल्सी, कछला और रुदायन क्षेत्र के जोड़े शामिल हुए। प्रदेश मंत्री डीपी भारती, ओमप्रकाश सागर, सीओ आलोक सिद्धू, तहसीलदार प्रभा सिंह, और नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, राहुल देव शाक्य, आदित्य महेश्वरी, तेजस्वी सागर, सूरज भारती, युधिष्ठिर सिंह, राजीव कुमार और बबलू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

सामूहिक विवाह में दूल्हा नहीं पहुंचा, दुल्हन को लौटना पड़ा


बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब शादी के लिए पहुंची युवती का दूल्हा कार्यक्रम में नहीं आया।



मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की युवती का रिश्ता संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के मऊ कठेर गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ तय हुआ था। परिजनों के मुताबिक, अप्रैल में वजीरगंज के देवी मंदिर परिसर में गोदभराई की रस्म हुई थी। इस दौरान लड़की पक्ष ने धर्मेंद्र को नेग के रूप में कुछ हजार रुपये भी दिए थे। इसके बाद घर पर परिजनों के नहीं होने पर वह युवती को अपने साथ ले गया और उसको दो दिन तक अपने साथ रखा। उसके बाद गांव के बस स्टैंड पर छोड़ गया।




बताया जा रहा है कि इस दौरान युवती से भी कुछ रुपये उसने लिए थे। बाद में दोनों पक्षों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी के लिए आवेदन किया। आवेदन होने के बाद दूल्हे और उसके परिवार की ओर से दहेज की मांग की गई। युवती के पिता का कहना है कि उन्होंने एक भैंस देने की बात भी कही, बावजूद इसके वे लोग शादी करने को तैयार नहीं हुए। शुक्रवार को युवती परिवार के साथ सामूहिक समारोह में पहुंची, लेकिन दूल्हे के नहीं आने से शादी नहीं हो सकी। संवाद

अंबियापुर में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद

अंबियापुर में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद

अंबियापुर में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद

अंबियापुर में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed