{"_id":"58c588574f1c1b7a26dc4524","slug":"not-good-for-dalits-on-holi-police-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खुराफातियों की खैर नहीं, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खुराफातियों की खैर नहीं, पुलिस अलर्ट
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। डीएम पवन कुमार ने कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। खुराफातियों की सूचियां पहले ही तैयार हो चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद हो रही होली को लेकर पुलिस भी सतर्क है।
जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतगणना शनिवार को ही निपटी है। सोमवार को होली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में चुनावी रंजिश और हुड़दंग के दौरान माहौल खराब होने का खतरा भी है। इसके मद्देनजर जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। डीएम पवन कुमार ने शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती है। शहर में खेड़ा नवादा, नई सराय, सोथा और मीराजी चौकी इलाकों में डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। यह मजिस्ट्रेट व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। इनके साथ पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है। बता दें कि होली पर शहर में हुड़दंगियों के जुलूस का आयोजन किया जाता है। जुलूस के दौरान खुराफाती हरकत कर सकते हैं।
00
संवेदनशील इलाकों में रहेगी पीएसी
बदायूं। होली पर शहर समेत जिले के संवेदनशील इलाकों में पीएसी की तैनाती रहेगी। शहर में भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इस बार हुड़दंगियों के जुलूस के दौरान शहर के उन रूट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी जहां से जुलूस निकलेगा। जुलूस के दौरान संवेदनशील इलाकों में वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।