फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not even a year to run Grant-mounted solar pump

एक साल भी नहीं चल सके  अनुदान पर लगे सोलर पंप

Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन किसानों ने की शिकायत 
 कृषि विभाग की ओर से लगाए गए अनुदानित सोलर पंप एक साल भी नहीं चल पा रहे हैं। तीन किसानों ने सोलर पंप खराब होने की शिकायत कृषि उपनिदेशक से की है। इससे पहले भी कई किसान सोलर पंप खराब होने की शिकायत कर चुके हैं। 

चालू वित्त वर्ष में कृषि विभाग की ओर से जिले में 52 सोलर पंप लगाए गए थे। इन सोलर पंप को प्रीमियर सोलर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद ने लगाया था। इसमें बिसौली क्षेत्र के गांव संडोला के निवासी प्रेम शंकर और संजीव कुमार, जगत ब्लॉक के करेला गांव के सत्यपाल सिंह ने उनके खेतों में लगाए गए सोलर पंप खराब होने की शिकायत की है। इससे पहले भी कुछ किसानों ने सोलर पंप खराब होने की शिकायत की थी। कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी का कहना है कि किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। जल्द ही सोलर पंप सही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed