{"_id":"6ad486ce4281418fa30e380d","slug":"young-man-dies-by-hanging-in-budaun-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 18 Oct 2026 02:14 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:14 PM IST
सार
बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के हैदलपुर गांव में शनिवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुर में शनिवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव हैदलपुर निवासी प्रदीप कुमार (29 वर्ष) का शव शनिवार रात घर में फंदे से लटका मिला। युवक ने किन परिस्थितियों में आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन