फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nomination,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

छह ने नाम वापस लिए, 61 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
nomination,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
चुनाव चिह्न लेने कलक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशियों की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के साथ सोमवार को प्रत्याशियों को लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई। जिले की छह विधानसभा सीटों पर कुल 61 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। सोमवार को छह प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। मैदान में डटे शेष 61 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए 21 से 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल करने का समय था। इस दौरान जिले में छह सीटों पर 92 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। सबसे ज्यादा 22 नामांकन बिल्सी विधानसभा सीट पर दाखिल किए गए थे। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न कमियां मिलने के कारण 25 नामांकन खारिज कर दिए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा 11 नामांकन पत्र बिल्सी सीट पर खारिज किए गए। सहसवान और शहर सीट पर चार-चार, दातागंज में दो और बिसौली में तीन नामांकन पत्र खारिज किए गए थे। इसके बाद 67 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

सोमवार को नाम वापसी और चुनाव निशान के आवंटन के दिन सहसवान में तीन, दातागंज में दो और शेखूपुर में एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। अब जिले की छह विधानसभा सीटों पर 61 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डीपी यादव और पत्नी ने भी नाम वापस लिया, कुणाल प्रत्याशी
सहसवान विधानसभा सीट से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मुखिया डीपी यादव, उनकी पत्नी पूर्व विधायक उमलेश यादव और बेटे कुणाल यादव ने नामांकन कराया था। पहले ही चर्चा थी कि डीपी यादव इस चुनाव में अपने बेटे कुणाल यादव को लांच कर सकते हैं। सोमवार को डीपी यादव और उनकी पत्नी उमलेश यादव ने नाम वापस ले लिया। अब यहां रापद के प्रत्याशी के रूप में कुणाल यादव चुनाव मैदान में हैं। सहसवान सीट पर कुल 17 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे।

-
इन प्रत्याशियों ने लिए पर्चे वापस
बदायूं। सोमवार को छह प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इसमें दातागंज विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अतेेंद्र विक्रम सिंह और तारिक अली, शेखूपुर विधानसभा से निर्दलीय अन्नो देवी, सहसवान विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नुजहत परवीन। इसके अलावा सहसवान विधानसभा से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के डीपी यादव और उर्मिलेश यादव ने भी पर्चा वापस लिया। संवाद
-
कहां कितने प्रत्याशी
बदायूं विधानसभा सीट- 07
बिसौली विधानसभा सीट- 08
सहसवान विधानसभा सीट - 10
बिल्सी विधानसभा सीट- 11
शेखूपुर विधानसभा सीट- 11
दातागंज विधानसभा सीट- 14
-
नामांकन वापस लेने के बाद अब 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। आचार संहिता के दायरे में वे प्रचार कर सकेंगे।
- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed