फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Noise of leopard in the forest of Kheda East, animal found dead

Budaun News: खेड़ा पूर्वी के जंगल में तेंदुए का शोर, पशु मरा मिला

Sun, 04 Feb 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Noise of leopard in the forest of Kheda East, animal found dead
सहसवान के खेडा पूर्वी में मिले पगचिह्न।
सहसवान। गांव खेड़ा पूर्वी के जंगल में तेंदुआ आने की सूचना पर खलबली मच गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। टीम को गन्ने के खेत में एक मृत पशु पड़ा मिला, वहीं तेंदुआ जैसे पगचिह्न भी मिले हैं। विभाग की फॉरेंसिक टीम पगचिह्नों की जांच करेगी। टीम रात में भी कांबिंग करती रहीं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर गांव के कुछ लोग गन्ने के खेत में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने खेत में एक बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा देखा। खेत में तेंदुआ जैसे पगचिह्न देखे तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि तेंदुआ ने ही बछड़े का शिकार किया है। सूचना पर रेंजर व डिप्टी रेंजर समेत टीम पहुंच गई। टीम ने जांच पड़ताल की और पगचिह्नों के फोटो अधिकारियों को भेजे। विभाग के अनुसार, फॉरेंसिक टीम पगचिह्नों की जांच करेगी, तभी पता चलेगा कि तेंदुआ है या फिर कोई अन्य जानवर। रविवार को बछड़े के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद स्पष्ट होगा कि बछड़े की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों के मुताबिक, पगचिह्नों और मृत बछड़े को देखकर यही लग रहा है कि तेंदुआ ने ही उसका शिकार किया है। डिप्टी रेंजर सहसवान विजय सिंह का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि तेंदुआ है या कोई और जानवर, क्योंकि उसे किसी ने देखा नहीं है। अभी अनुमान लगाया जा रहा है। पगचिह्न बिल्ली प्रजाति के जानवर के लग रहे हैं। तेंदुआ या चीता के पगचिह्न सात इंच के हाेते हैं, लेकिन जो पगचिह्न मिले हैं वह चार इंच के हैं। फिलहाल दो टीमें लगाई गई है। रात में टीम गश्त करती रहेगी।

सहसवान के खेडा पूर्वी में मिले पगचिह्न।

सहसवान के खेडा पूर्वी में मिले पगचिह्न।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed