फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No seating arrangements or water supply at electricity spot centers.

Budaun News: बिजली स्पॉट केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था न पानी

Sat, 04 Apr 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
No seating arrangements or water supply at electricity spot centers.
बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद
शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर से बिजली ऑटो कट होने की वजह से बिलिंग स्पॉट केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। केंद्रों पर काफी संख्या में उपभोक्ताओं के आने के बावजूद व्यवस्थाएं नदारद हैं। रोजाना प्रत्येक केंद्र पर तीन से चार सौ लोगों के पहुंचने के बावजूद सफाई, पीने के पानी और बैठने तक का इंतजाम नहीं है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के बिलिंग स्पॉट केंद्र पर स्थिति काफी खराब मिली। अंदर पहुंचने पर लगा मानो महीनों से सफाई नहीं हुई हो। जहां पर बिल जमा होता है, उसके सामने ही मैनहोल खुला था। परिसर में नल लगा था, लेकिन गंदगी के चलते लोग पानी पीने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि स्पॉट केंद्र पर दो खिड़की होने के चलते काफी लोग बिल अदायगी करने आते हैं। यहां पर लंबी लाइन लगती है। उसके बाद भी सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया जाता। जबकि एक्सईएन सिटी आरपी सिंह का कार्यालय भी चंद कदम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदगंज उपकेंद्र के स्पॉट सेंटर पर भी यही स्थिति थी। यहां नल के पास काफी गंदगी होने के साथ ही झाड़ियां उगी हुईं थी। परिसर में काफी गंदगी थी। दीवार पान और गुटखे की पीक से लाल हो गई थी। यहां भी रोजाना काफी उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए पहुंचते हैं। उसके बाद भी अफसर सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे।

अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। स्पॉट सेंटर पर दूसरी मंजिल पर दो खिड़कियों पर बिजली का बिल जमा होता है। स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि ज्यादा जगह नहीं होने के कारण जीने तक लोगों की लाइन पहुंच जाती है।

--
बिजली का कनेक्शन लेना महंगा हुआ



स्मार्ट मीटर से ऑटो कट बिजली होने की दुश्वारियों के बीच ही बिजली का कनेक्शन लेना भी महंगा कर दिया गया है। पहले 1900 रुपये में कनेक्शन हो जाता था। अब दो किलोवॉट का कनेक्शन कराने के लिए 5255 रुपये देने होंगे। यही नहीं प्रति किलोवॉट पर धनराशि बढ़ती चली जाएगी। कनेक्शन लेने के लिए निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और सहमति पत्र देना अनिवार्य होगा। शर्त यह है कि कोई बकाया नहीं हो और जगह विवादित नहीं होना चाहिए।

--
बिल अदा करने पर चार घंटे के बाद आ रही बिजली

स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्रों पर अफसरों के सामने एक ही शिकायत है कि कुछ दिन पहले ही बिल जमा किया था और अब बिजली कट गई। बिल जमा करने के चार घंटे के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो रही है।

--
23 मार्च को 355 रुपये का बिल अदा किया था। मोबाइल एप पर चेक करने पर फिर सात सौ रुपये दिखा रहा है। बिजली कटने से पहले ही बिल जमा करने आए थे। गोविंदगंज उपकेंद्र पर आए तो यहां गंदगी का अंबार है। पानी तक का इंतजाम नहीं है।

- जाकिर हुसैन, मोहल्ला गदियाना
--
पिछले महीने 1800 रुपये का बिल जमा किया था। अब हजार रुपये और जमा किए हैं। निगम बिजली तो काट रहा है, लेकिन उपकेंद्रों की स्थिति में सुधार नहीं कर पा रहा है। यहां पर हालात बदतर हैं।

- राजा, मोहल्ला ईदगाह

--
स्पॉट केंद्रों की स्थिति में सुधार कराया जाएगा। इसका निरीक्षण कराएंगे और जो कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त कराकर उपभोक्ताओं को राहत देने का काम किया जाएगा।


-आरपी सिंह, एक्सईएन सिटी

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

बहादुरगंज पॉवर हाउस के बिलिंग परिसर में उखड़ी पड़ीं ईंटें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed