{"_id":"588258184f1c1bb176efdf4d","slug":"no-nomination-on-the-first-day-28-the-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन कोई नामांकन नहीं, 28 ने लिए पर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन कोई नामांकन नहीं, 28 ने लिए पर्चा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचे डीएम व एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य विधानसभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। हालांकि भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों समेत 28 लोगों ने नामांकन पत्रों के फार्म लिए। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। पहले दिन सबसे ज्यादा आठ पर्चे दातागंज विधान सभा के लिए खरीदे गए।
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन बिसौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर, लेबर पार्टी के रामचंद्र समेत प्रीति सागर उर्फ पुष्पा रानी ने नामांकन पत्र लिए। सहसवान विधानसभा से सपा प्रत्याशी ओमकार सिंह यादव समेत रियासत खां और राजपाल सिंह ने पर्चा खरीदा। बिल्सी विधानसभा से अरुण अग्रवाल, निर्दलीय राजेंद्र सिंह और पवन गुलाटी ने पर्चा खरीदा। बदायूं विधानसभा से भाजपा के महेश गुप्ता, बसपा के भूपेंद्र सिंह समेत महेश श्रीवास्तव और कृष्णपाल ने नामांकन पत्र खरीदा। शेखूपुर विधानसभा से सपा के आशीष यादव, बसपा के काजी रिजवान समेत सर्वेशा देवी, गनेश पाल सिंह, प्रीति कश्यप, बृजपाल और तरुण प्रताप सिंह ने पर्चा लिए। दातागंज विधानसभा से सपा के कैप्टन अर्जुन समेत सुनीता यादव, प्रेमपाल सिंह, अवनीश यादव, राजीव भारती, गौरव कश्यप, अजत प्रताप सिंह और विशाल यादव ने नामांकन पत्रों की खरीद की। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। डीएम पवन कुमार, एसएसपी महेंद्र यादव ने कलक्ट्रेट पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा। एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ अभिषेक यादव दिन भर कलक्ट्रेट परिसर में डटे रहे।
------------
कड़े सुरक्षा प्रबंध, छावनी में तब्दील रहा कलक्ट्रेट परिसर
नामांकन के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। हालांकि, कोई प्रत्याशी पहले दिन नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। सिर्फ नामांकन पत्र दिए गए। नामांकन प्रक्रिया में कोई व्यवधान न हो इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पांच सीटों के साथ 11 इंस्पेक्टर और दो प्लाटून पीएसी की कलक्ट्रेट परिसर में तैनाती की गई।
विज्ञापन
सामान्य विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर के मुख्य डाकघर के पास स्थित पूर्वी गेट और जिला पंचायत गेट के पास पश्चिमी गेट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से यहां मेडल डिटेक्टर भी लगाए गए। एसएसपी महेंद्र यादव के साथ एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ अभिषेक यादव भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए रहे। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों को बैरियर लांघ कर कलक्ट्रेट परिसर में घुसते हुए देखा गया। कलक्ट्रेट के दोनों गेट आम लोगों के लिए बंद किए जाने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।