फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No entry zone, heavy traffic congestion

नो एंट्री जोन में भारी वाहनों की आवाजाही बना जाम का सबब

Sat, 29 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 29 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
No entry zone, heavy traffic congestion
जाम - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण ने बिगाड़ी मार्केट की सूरत
विज्ञापन

शुक्रवार को कछला रोड बाजार में फंसे कई वाहन, राहगीर भी दिखे परेशान 
सेना का वाहन भी फंसा, जवानों ने बनाया निकलने का रास्ता

मेन मार्केट के नो एंट्री जोन में शुक्रवार को भारी वाहनों की आवाजाही से घंटों जाम का झमेला रहा। दुकान के आगे बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन जाम का सबब बने। स्कूली बसों के गुजरने का वक्त आया तो ई-रिक्शा से लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जाम में फंसती गईं। जाम में फंसे वाहनों में सेना के ट्रक चालक को भी मशक्कत का सामना करना पड़ा।      

मेन मार्केट पिछले कई महीनों से अतिक्रमण की चपेट में है। कछला रोड और बदायूं रोड बाजार में ज्यादातर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे फुटपाथ पर सामान रख लिया है। कुछेक ने तो दुकानों के आगे फुटपाथ के लिए फड़ डालकर रोजमर्रा इस्तेमाल की वस्तुएं बेचने वालों को किराये पर उठा रखा है। यही वजह है कि राहगीरों को बाइक आदि से गुजरने में दिक्कत होती है। शुक्रवार दोपहर में हलवाई चौक मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के फंसने से लगा जाम बढ़कर एक ओर घंटाघर चौराहे तो दूसरी तरफ कश्यप पुलिया तक पहुंच गया। जाम में आगरा की ओर से बरेली को निकला सेना का वाहन भी फंस गया। सैनिकों ने वाहन से उतर कर मशक्कत की। सैनिकों ने अपने वाहन को निकालने का रास्ता बनाया। इसके अलावा स्कूली बसों और ई-रिक्शा चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक स्कूली वाहन के चालक का कहना था कि अतिक्रमण मुक्त होने पर ही मार्केट की दशा सुधरेगी। बता दें कि मेन मार्केट में प्रात: 10 से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। करीब एक दशक पहले मार्केट को नो एंट्री जोन में शामिल कर पालिका और पुलिस कर्मियों को उल्लंघन करने वाले वाहनों को चालान काटने का अधिकार दिया गया था लेकिन पुलिस और पालिका कर्मी कार्रवाई करने से बचते रहे हैं। यहां तक मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराने की जरूरत भी महसूस नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed