फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No clue of e-rickshaw driver, protest by family members

Budaun News: ई-रिक्शा चालक का सुराग नहीं, परिजनों का प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
No clue of e-rickshaw driver, protest by family members
मुजरिया थाने के बाहर खड़े ई-रिक्शा चालक के परिजन और ग्रामीण। संवाद
- रविवार को ई-रिक्शा समेत लापता हो गया था युवक
विज्ञापन

- परिवार वालों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुजरिया इलाके में पिछले चार दिनों से लापता ई-रिक्शा चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। उसके परिवार वालों और गांव के तमाम लोगों ने बुधवार सुबह मुजरिया थाने पहुंचकर युवक को तलाश कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी चेक नहीं किए हैं, जिससे युवक का सुराग लग सके। उन्होंने युवक की खोजबीन कराने की मांग की।
ग्राम सगराय निवासी सत्यवीर उर्फ बंटू रविवार सुबह अपना ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। वह सवारियां लेकर मुजरिया चौराहे तक आया था लेकिन फिर देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंचा। तब परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। वह युवक को तलाश करते हुए मुजरिया चौराहे तक आए। इतना पता चला कि युवक एक व्यक्ति को अपने ई-रिक्शा में बैठाकर सहसवान की ओर गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, पुलिस भी इसकी जानकारी नहीं कर पाई। परिवार वाले भी उसको तलाश करते-करते थक गए। बुधवार सुबह परिजन और गांव के तमाम लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुजरिया थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक को लापता हुए चार दिन हो गए हैं। युवक के साथ जरूर कोई अनहोनी घटना हुई है। इससे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा है और न ही उसका ई-रिक्शा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से युवक को तलाश कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो वह अधिकारियों के पास जाकर इसकी मांग करेंगे। थाना पुलिस ने युवक की खोजबीन कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed