फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No action taken against many people including marriage lawn operator, questions raised on role of police

Budaun News: मैरिज लॉन संचालक समेत कई लोगों पर नहीं हुई कार्रवाई, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Tue, 30 Jan 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
No action taken against many people including marriage lawn operator, questions raised on role of police
बदायूं। शहर के अलहम्द मैरिज लॉन में चल रहे आपत्तिजनक नृत्य के दौरान 33 लोगों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में कई बड़े चेहरे दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इनमें से एक के भी खिलाफ कार्रवाई नहीं की। मैरिज लॉन संचालक को भी पुलिस ने अभयदान दे दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अलहम्द मैरिज लॉन में विगत 26 जनवरी की रात आपत्तिजनक नृत्य हुआ था। नर्तकियां अर्धनग्न हालत में नृत्य कर रहीं थीं। कोतवाली पुलिस ने यहां छापा मारकर चार नर्तकियों समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों में सपा के पूर्व नगराध्यक्ष फरहत अली, वार्ड सदस्य अनवर खां और राजेंद्र मथुरिया के अलावा कई हिस्ट्रीशीटर और आईपीएल सट्टेबाज शामिल थे। दूसरे दिन इनका चालान कर दिया गया। कार्यक्रम में कई पुलिस वाले भी शामिल थे। जब इस आपत्तिजनक नृत्य के वीडियो और फोटो वायरल हुए तो कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इन वीडियो और फोटो में एक भाजपा नेता का बेटा, दिल्ली के एक बड़े व्यापारी समेत कई और बड़े लोगों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनके नाम पुलिस की सूची में शामिल नहीं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें मौके पर ही छोड़ दिया गया था। कुछ लोगों के नाम बाद में निकल दिए गए। इसके अलावा अलहम्द मैरिज लॉन के संचालक को भी छोड़ दिया गया, जबकि मैरिज लॉन में बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
- मैरिज लॉन में जो भी लोग मिले थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अगर कोई वीडियो में दिखाई दे रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है, तो उसका नाम भी शामिल किया जाएगा। मैरिज लॉन संचालक की भूमिका की जांच कराएंगे। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी

-----------
- मैरिज लॉन में इस तरह का कार्यक्रम कराने के लिए कोई अनुमति लेने नहीं आया था। अगर आया होता तो हमारे पास इसकी जानकारी होती। मामले की जानकारी कराएंगे। - रामजी लाल, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed