फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Niyati, Rohit, Parth and Pallavi were honoured with Rs 1 lakh each

Budaun News: नियति, रोहित, पार्थ और पल्लवी को एक-एक लाख रुपये के साथ मिला सम्मान

Sun, 30 Jun 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Niyati, Rohit, Parth and Pallavi were honoured with Rs 1 lakh each
कलक्ट्रेट में उमर उजाला द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित साथ में डीएम मनोज कुम
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शनिवार को कलक्ट्रेट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम, सीडीओ और डीआईओएस ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी पहुंच गए। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने डीएम मनोज कुमार, सीडीओ केशव कुमार से उनका परिचय कराया। प्रदेश की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की नियति वार्ष्णेय और हाईस्कूल के ही रोहित चौहान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले पार्थ वैश्य, पल्लवी शर्मा को भी सम्मान मिला। प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने वाले एक-एक लाख रुपये इन चारों मेधावियों के बैंक खाते में भेजे गए। वहीं सांकेतिक चेक अधिकारियों ने समारोह में बांटे। इसके साथ ही जिले की मेरिट में स्थान पाने वाले 17 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार ने मेधावियों को बधाई दी। कहा कि इसी प्रकार आगे भी मेहनत करते रहें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। परिवार, गुरुजन और जिले का नाम रोशन करें। सीडीओ केशव कुमार ने अभिभावकों को बधाई दी। कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने का हौसला देते रहें। इससे देश और समाज में बदलाव दिखेगा।

सम्मान के साथ ली सेल्फी
कलक्ट्रेट में सम्मानित होने के साथ ही मेधावियों ने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। कुछेक ने अपने दोस्तों के साथ ग्रुप फोटो लिया। वहीं शिक्षकों ने अपने स्कूलों के मेधावियों के संग कलक्ट्रेट में फोटो लिया। तो कई मेधावियों ने ग्रुप में अधिकारियों के साथ फोटो किए।


सम्मानित होने वाले इंटरमीडिएट के मेधावी

विवेक पाल, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस बदायूं
प्रियांशु, शिव देवी सरस्वती इंटर कॉलेज सिविल लाइंस बदायूं

प्रांजल त्रिपाठी, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस बदायूं
वासु गुप्ता, कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं

शिवानी भू-देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी
रचना, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज उझानी

माधवी सिंह, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
प्रियांशी, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं

सम्मानित होने वाले हाईस्कूल के मेधावी

प्रताप यादव, अयोध्या प्रसाद एसवीएमएचएसएस, उझानी
संभव सिंह, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस बदायूं

अलीशा कुरैशी अयोध्या प्रसाद एसवीएमएचएसएस, उझानी
अनुज कुमार, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं

अर्थव वार्ष्णेय, बलराम मिश्रा इंटर कॉलेज नसरौल
फैज खान, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं

निखिल, बलराम मिश्रा इंटर कॉलेज नसरौल
श्रेया माथुर, राजा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं

निखिल उपाध्याय, बलराम मिश्रा इंटर कॉलेज नसरौल


अमर उजाला ने भी मेधावियों को किया सम्मानित
बदायूं। कलक्ट्रेट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को अमर उजाला की ओर से भी सम्मानित किया गया। डीएम ने अमर उजाला की ओर से मेधावियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए उनकी जानकारी होना जरूरी है। जानकारी के लिए नियमित अखबार पढ़ना जरूरी है। अखबार से ही तरक्की की राह खुलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed