Budaun: बरेली-मथुरा हाईवे से हटेंगे नौ धर्मस्थल, आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर भी लगाए गए निशान
कासगंज से चंदननगर खरैर तक की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। बेंगलुरु की सीकॉन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी इसके लिए सर्वे कर रहे हैं। टीम ने हाईवे की जद में आने वाले कई भवनों को चिन्हित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-मथुरा हाईवे के कछला से चंदन नगर खरैर तक वाले हिस्से में करीब नौ धर्मस्थल चिह्नित किए गए हैं। सीकॉन कंपनी ने सर्वे शुरू करा दिया है। धर्मस्थल के अलावा कई आवासीय और व्यावसायिक भवन भी प्रस्तावित हाईवे की जद में आ रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए सभी पर लाल निशान लगा दिए गए हैं।
बजट मंजूर होने के बाद से बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। हाईवे चार हिस्सों में बनेगा। पहले हिस्से में मथुरा से हाथरस, दूसरे हिस्से में हाथरस से कासगंज और तीसरे हिस्से में कासगंज से बदायूं के चंदन नगर खरैर तक हाईवे का निर्माण होगा। इसकी लंबाई 56 किलोमीटर है।
कंपनी के कर्मचारी कर रहे सर्वे
कासगंज से चंदननगर खरैर तक की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। बेंगलुरु की सीकॉन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी इसके लिए सर्वे कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब एक दर्जन भवनों और नौ धर्मस्थलों को चिह्नित किया है।
इनमें कछला के कई मंदिर, धर्मशालाएं, छतुईया मंदिर और जजपुरा का खाटू श्याम मंदिर भी शामिल है। हालांकि छतुईया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की योजना है। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान मंदिर का कितना हिस्सा हाईवे में आएगा, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
पति बना जल्लाद: दिल्ली में प्यार, फिर प्रेम विवाह के बाद कर दी हद पार, पत्नी की पिटाई कर फाड़ दिए कपड़े और...
जजपुरा गांव का मंदिर और खाटू श्याम मंदिर भी हाईवे में आ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की दीवार, पेट्रोल पंप की दीवार और वहां बनी दुकानों का कुछ हिस्सा, बाईपास पर सार्वजनिक शौचालय और एक ढाबा चिह्नित किया गया है। बरेली रोड पर बीआरबी स्कूल, एक रेस्टोरेंट की दीवार टूटेगी। यहां से रसूलपुर तक चार धर्मस्थल और इसकी जद में आ रहे हैं।
कछला से रसूलपुर तक बनेंगे पांच बाईपास
एनएचएआई कछला से रसूलपुर तक पांच बाईपास बनाएगी। इनमें कछला, उझानी, मलगांव, बिनावर और रसूलपुर में बाईपास स्वीकृत किए गए हैं। कछला गंगा घाट पर थ्रीलेन पुल बनाया जाएगा। छतुईया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, बरेली-बदायूं हाईवे के टी-प्वाइंट पर ओवरब्रिज, बाईपास के सभी चौराहों पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने की तैयारी है।
जिले में जहां-जहां बाईपास स्वीकृत हैं, वहां एनएचएआई जमीन का अधिग्रहण करेगी। बताया जा रहा है कि पहले डीपीआर तैयार होगी, उसके बाद कछला, उझानी, मलगांव, बिनावर और रसूलपुर में बाईपास के लिए जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू होगा।
बिनावर में गंगा एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर का निर्माण शुरू
बिनावर। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बदायूं-बरेली हाईवे के ऊपर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। दोनों ओर पिलर बनाए जा रहे हैं। इस हाईवे तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मिट्टी भी डाल दी गई है। फिलहाल पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है।