{"_id":"5894c0674f1c1b953fe81285","slug":"nine-people-sued-for-not-providing-the-choice-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को वाहन न देने पर नौ लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को वाहन न देने पर नौ लोगों पर मुकदमा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी पद के लिए चुनाव में वाहन मुहैया न कराने पर नौ लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन वाहनों को एआरटीओ ने चुनाव के लिए अधिग्रहीत किया था।
जिले में शुक्रवार को बरेली-मुरादाबाद स्नातक एमएलसी पद के लिए मतदान कराया गया। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों को पोलिंग स्टेशन तक भेजने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया गया था। वाहन स्वामियों को अधिग्रहण नोटिस भी दिए गए थे। नौ वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को भेजा ही नहीं। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि इन सभी नौ वाहन स्वामियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।