फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nine hours later from wells Mjadurthe banned live cattle out

नौ घंटे बाद कुएं से जीवित निकला मजदूर

Tue, 16 Jun 2015 11:48 PM IST
Alapur
Alapur Updated Tue, 16 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine hours later from wells Mjadurthe banned live cattle out

थाना क्षेत्र के गांव घड़ा कंचन में ट्यूबवेल के कुएं की सफाई करते समय मिट्टी की ढांग ढहने से सोबरन नाम का मजदूर 40 फीट की गहराई में दब गया। बड़ा भाई नाहर सिंह उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा तो एक ओर से मिट्टी गिरने पर वह भी दब गया। उसे तो साथी मजदूरों ने तत्काल ही बाहर निकाल लिया, लेकिन सोबरन को निकालने में करीब नौ घंटे का समय लगा। खबर मिलने पर एडीएम वित्त आरपी यादव, एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी, सीओ एसके त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड और पीडब्लूडी की मदद से जेसीबी मंगाकर रेस्क्यू चलाया गया।

विज्ञापन

अलापुर के सगीर उद्दीन का खेत गांव घड़ा कंचन के पास है। उन्होनें अपने खेत में बने ट्यूबवेल के कुएं में लगीं पुरानी ईटें निकालने और कुआं पाटने का ठेका फाजिल नगला के सोबरन (35) को दिया था। सोबरन ने दो दिन पहले जंडौल, प्रेमचंद्र, अवनेश, चरन सिंह और लालमन के साथ मिलकर काम शुरू किया था। ईटें निकालने का कुछ ही काम बाकी रह गया था। मंगलवार को सुबह आठ बजे सोबरन ने काम शुरू किया। सोबरन काम निपटाने के लिए कुएं में नीचे उतर गया। वह 40 फीट गहराई में था। इसी दौरान मिट्टी की एक ढांग ढहने से वह इसमें दब गया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर सोबरन का बड़ा भाई नाहर सिंह (48) भी पहुंच गया। अपने भाई को बचाने को नाहर सिंह रस्सी के सहारे कुएं में उतरा तभी एक और ढांग ढह गई। इसमें नाहर सिंह भी दब गया। यहां मौजूद लोगों ने नाहर सिंह को तो किसी तरह से बचा लिया, लेकिन सोबरन को नहीं निकाल सके। सूचना मिलने पर एसओ सीपी सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया। करीब नौ घंटे चले रेस्क्यू के बाद शाम 6:20 बजे सोबरन को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। उसको जीवित देखकर सभी ने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया। तुरंत ही सोबरन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। क्षेत्रीय विधायक सिनोद शाक्य ने भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed