फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nilam and became champion Praveen

नीलम और प्रवीन बने चैंपियन

Fri, 06 Feb 2015 08:10 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 06 Feb 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी
विज्ञापन
कॉलेज में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाते हुए कई खिलाड़ियों ने बाजी मारी। 10 हजार मीटर दौड़ में अनुज कुमार सिंह चौहान ने पहला स्थान पाया। वहीं फर्राटा बाधा दौड़ में दीक्षा प्रथम स्थान पर रहीं।

सुबह से शुरू हुए खेल में सबसे पहले दस हजार मीटर रेस दौड़ कराई गई। इसमें अनुज कुमार सिंह चौहान ने दोदराम को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया। सौ मीटर बाधा दौड़ में अमरजीत आगे रहे, तो छात्राओं में दीक्षा जीती। इसी प्रकार ऊंची कूद में मनोज, डॉली शर्मा, 400 मीटर बाधा दौड़ में अमरजीत यादव, 800 मीटर में नीलम मौर्य, शतरंज प्रतियोगिता में गौरव माहेश्वरी ने बाजी मारी।

रिले रेस में चक्रेश की टीम विजयी बनी। छात्राओं में नीलम मौर्य की टीम विजेता बनी। इसके अलावा खेलों में छात्रों में चैंपियन का खिताब प्रवीन सिंह यादव को मिला। छात्राओं में नीलम मौर्य चैंपियन बनीं। विजयी प्रतियोगियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने पुरस्कृत किया।

शर्मा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी प्रकार प्रदर्शन करने के लिए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. रियाजउद्दीन सिद्दीकी, डॉ. एमएस अग्रवाल, डॉ. जीएस रावत, डॉ. सिद्धार्थ कश्यप, डॉ. सुधाकर शर्मा, डॉ. एमएम फरशोरी, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. शरद अरोरा, डॉ. रूपम सक्सेना, शाहीन बी, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. कंचन गुप्ता, डॉ. शिवराज सिंह, डॉ. शैलेंद्र कबीर, डॉ. कमला माहेश्वरी हिना रानी, डॉ. शरीफ अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed