फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NHAI started the work of land acquisition for the fourth phase

Budaun News: एनएचएआई ने शुरू किया चौथे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम

Tue, 02 Sep 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
NHAI started the work of land acquisition for the fourth phase
बदायूं-बरेली रोड। संवाद
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण के चौथे चरण के काम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस चरण में किसानों को कुल 58 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। प्रशासन अब तक 16 करोड़ रुपये की राशि का वितरण कर चुका है। वहीं, तीसरे चरण में ली गई जमीनों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से चौथे चरण को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। चौथे चरण में जिले में 13 गांव शामिल हुए हैं। इन गांव के 1655 किसानों की 31 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। कई किसानों ने प्रशासन से तय दर पर संतोष जताया तो कुछ किसानों ने मुआवजा दरों को लेकर असंतोष भी व्यक्त किया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसानों को पारदर्शी तरीके से भुगतान किया जा रहा है। मुआवजा सीधे उनके खातों में डाला जा रहा है। कोशिश है कि शेष राशि का वितरण जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजना जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएगी और लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-----
वर्जन-
- बरेली मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण के तीसरे चरण का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की तैयारी है। चौथे चरण में अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सड़क परियोजना के पूरा होने से न केवल जिले का यातायात सुगम होगा, बल्कि आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed