{"_id":"68063a9b269a0079b60dc8ae","slug":"next-hearing-in-neelkanth-temple-vs-jama-masjid-case-on-may-28-in-bareilly-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: नीलकंठ मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 28 मई को, नए जज करेंगे पत्रावलियों का अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: नीलकंठ मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 28 मई को, नए जज करेंगे पत्रावलियों का अवलोकन
Mon, 21 Apr 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:01 PM IST
सार
बदायूं में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई की तारीख 28 मई तय की है। जज ने कहा कि इस मामले में बहस व फैसला लेने से पहले पत्रावली को देखने के लिए समय की जरूरत है।
विज्ञापन
बदायूं जामा मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई हुई। हाल में ही अदालत का कार्यभार संभालने वाले न्यायाधीश ने पत्रावलियों का अवलोकन करने के चलते मामले की अगली सुनवाई 28 मई नियत की है।
विज्ञापन
सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक की अदालत में चल रहे नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मजिस्द के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई की अगली तारीख 28 मई नियत की है। हाल में ही अदालत के कार्यभार संभालने वाले न्यायाधीश ने कहा कि उन्होंने अभी इस मामले के दस्तावेजों की समीक्षा नहीं की है। इस वजह से इस मुकदमे में बहस व फैसला लेने से पहले पत्रावली को देखने के लिए समय की जरूरत है। मंदिर पक्ष के अधिवक्ता वेद प्रकाश साहू का कहना है कि पत्रावली का अवलोकन के बाद अदालत तय करेगी कि बहस को फिर से शुरू किया जाए या फिर जहां तक बहस हुई है। वहां से बहस को आगे बढ़ा जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: पुलिस लाइन के खंडहर से आ रही थी रोने की आवाज… इस अभिनेत्री की मेजर बहन ने देखा तो उड़ गए होश; वीडियो वायरल
विज्ञापन
बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से मुकेश पटेल ने कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसमें दावा किया था कि शहर की जामा मस्जिद शम्सी पूर्व में राजा महीपाल का किला था। मस्जिद के परिसर में नीलकंठ महादेव का मंदिर था। वहीं, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी का तर्क है कि वहां मंदिर का कोई अस्तित्व नहीं है। बहस का मुद्दा यह है कि मामला सुनवाई योग्य है अथवा नहीं।