{"_id":"61aa610db73aba55492b17be","slug":"newborn-girl-thrown-on-the-roadside-referred-child-care-center-badaun-news-bly4681119177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे फेंकी नवजात बच्ची, चाइल्ड केयर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे फेंकी नवजात बच्ची, चाइल्ड केयर सेंटर रेफर
विज्ञापन
बिसौली। कन्या भ्रूण हत्या के आंकड़ों में भले ही कमी आई हो पर नवजात बच्चियों को फेंकने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। किसी ने नवजात बच्ची को रानेट चौराहे पर फेंक दिया। अब बच्ची को बदायूं के चाइल्ड केयर हास्पिटल में भेजा गया है।
शुक्रवार सुबह राहगीरों ने मासूम की किलकारी सुनीं तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय स्थित चाइल्ड केयर सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि बच्ची को गोद लेने के लिए अस्पताल में कई लोगों में खींचतान भी हुई लेकिन डाक्टरों ने बच्ची को बदायूं भेज दिया। सीओ ने बताया कि रानैट चौराहे पर मिली बच्ची को उपचार केे लिए चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया है। बच्ची को इस तरह किसी को नहीं दिया जा सकता। संवाद