फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Newborn found lying in the field in village Ketha

Budaun News: कोठा गांव में खेत में पड़ा मिला नवजात

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Newborn found lying in the field in village Ketha
नवजात बालक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा के खेत में सोमवार शाम एक नवजात पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन टीम ने उसे को महिला अस्पताल के केएमसी वार्ड में भर्ती करा दिया। फिलहाल नवजात स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के जिला कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी एक व्यक्ति अपने खेत से लौट रहा था। तभी उसने एक खेत में नवजात के रोने की आवाज सुनी। उसके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग खेत पर पहुंच गए। बच्चे को कपड़े में लपेटकर डाला गया था। देखने से लग रहा था कि उसका जन्म सुबह के समय या रात में हुआ था। इसके बाद उसे खेत में डाल दिया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जंगली जानवर या कुत्ते की उस पर नजर नहीं पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में वहां चाइल्ड लाइन टीम भी पहुंच गई। उसके बाद बच्चे को महिला अस्पताल के केएमसी वार्ड में भर्ती कराया गया। कमल शर्मा ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक है। बुधवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। फिर उसे बालगृह भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed