सेलिब्रेशन-2015 में खूब की मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली रोड स्थित एक शोरूम परिसर में सेलिब्रेशन-2015 का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरमैन कमला गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जहां रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं मुंबई से आए कलाकारों ने समां बांधा। गायिका गीत कौर और सोनम तिवारी की मधुर आवाज पर सब झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रमों की शृंखला में बरेली और बदायूं के मॉड्ल्स द्वारा मॉडलिंग शो, ब्ल्ूा टशन, दिल से, डॉ., जलवा, आदि विभिन्न थीम्स पर रैंप वॉक की। मोहसिन ने लिविंग स्नेक के साथ परफार्म किया। सोलो डांस, ग्रुप डांस, जुगलबंदी, हिप हॉप की प्रस्तुतियां पर भी खूब थिरके। प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। स्वराज ट्रैक्टर के क्षेत्रीय प्रबंधक केजी मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सुजीत गुप्ता, ऋतुराज खुसारिया, नाजली खान आदि मौजूद रहे।