फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   new year

नई साल की शुरुआत : बड़ों से लिया आशीर्वाद, मंदिरों में टेका माथा

Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
new year
श्रीबालाजी धाम में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नए साल 2022 के स्वागत में शुक्रवार देर रात तक कार्यक्रम हुए तो शनिवार सुबह काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया तथा शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन

गुजरते साल की विदाई और नए साल के स्वागत में लोगों ने शुक्रवार रात कई जगह कार्यक्रम किए। बदायूं क्लब से जुड़ीं महिलाओं ने एक होटल में शानदार आयोजन किया। उन्होंने नृत्य संगीत के साथ ही कई प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इसमें बच्चों व बड़ों की भी सहभागिता रही। इसके साथ ही शहर की श्रीराम नगर कॉलोनी, ब्लूमिंगडेल स्कूल के पीछे कॉलोनी समेत कई जगह गेट बंद वाली कॉलोनियों में स्थानीय लोगों ने समारोहपूर्वक नए साल के स्वागत में कार्यक्रम किए।
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बुजुर्गों ने नए साल के स्वागत में केक काटा। रविवार सुबह श्री बालाजी धाम, श्री गौरीशंकर सहस्रधाम, बिरुआबाड़ी मंदिर व अन्य स्थानों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक किया। हनुमान जी का पूजन व भंडारा भी किया गया। संवाद

नववर्ष के अवसर पर डांस करती महिलाएं। संवाद

नववर्ष के अवसर पर डांस करती महिलाएं। संवाद- फोटो : BADAUN

नववर्ष के अवसर पर मंदिरों में पूजा करते श्रद्धालु।संवाद

नववर्ष के अवसर पर मंदिरों में पूजा करते श्रद्धालु।संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed