{"_id":"6176a78691c7c81d071bd66e","slug":"new-bus-badaun-news-bly464039074","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान-मुरादाबाद रूट पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान-मुरादाबाद रूट पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
new bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद के पीतलनगरी डिपो ने सहसवान वाया बिल्सी होते हुए एक बस का संचालन शुरू किया है। ताकि सहसवान और बिल्सी क्षेत्र के यात्रियों को मुरादाबाद तक सीधी सेवा मिल सके। उक्त बस के संचालन से नगर के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
पीतलनगरी डिपो के एआरएम शिव बालक ने बताया कि उक्त बस सुबह सात बजे सहसवान से चलेगी। जो बिल्सी, बिसौली, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पंहुचेगी। इसके बाद दोपहर दो बजे यहीं बस उक्त रूट से होते हुए वापस सहसवान पहुंचेगी। जहां पर रात में रुकेगी और अगली सुबह इसी रूट से मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। सहसवान और बिल्सी से सीधी रोडवेज बस का संचालन होने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इधर उक्त बस के संचालन से नगर के गल्ला व्यापारी लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, सुरेश गुप्ता, प्रशांत जैन आदि ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों इस बस से काफी राहत मिलेगी। संवाद