फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Netaji Subhash team first found

नेताजी सुभाष टोली ने पाया पहला स्थान

Fri, 26 Feb 2016 07:58 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 26 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash team first found
जगत क्षेत्र के गांव मझिया के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय में संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को समापन हो गया। इस बीच बच्चों ने तंबुओं का निर्माण कर भोजन बनाया। रंगोली और झांकिया सजाईं। निर्णायक मंडल ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस टोली को प्रथम, मां सरस्वती टोली को द्वितीय और पं. जवाहर लाल नेहरू टोली को तृतीय स्थान दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि, प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष एवं सह समन्वयक सीमा यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे अनुशासित रहें। मर्यादित जीवन जिएं और हर क्षण का उपयोग करें। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां दो घर को रोशन करती हैं। विशिष्ट अतिथि, सह समन्वयक सुभाष चंद्र ने कहा कि बच्चे अपनी शक्ति को पहिचान कर परिष्कृत और विकसित करें। नैतिक संस्कारों और योग्यता से सभ्य समाज का निर्माण करें।
विज्ञापन

शिविर संचालक, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने कहा कि बच्चे स्वाध्याय, संयम और सेवा से अपने अंदर अद्भुत क्षमताएं पैदा करें। व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज  प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, रेनू यादव, सपना वासुदेवा, प्रतिभा सिंह, संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, सरिता, सुधीर कुमार, कुसुम, रोहित, रंजीत, वर्षा, राजीव कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संचालन डॉ. पंकज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed