फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Negligence in dengue survey, MOIC's salary will be stopped

Budaun News: डेंगू के सर्वे में लापरवाही, रुकेगा एमओआईसी का वेतन

Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Negligence in dengue survey, MOIC's salary will be stopped
बदायूं। जिले में डेंगू से कई मौतें हो चुकी हैं। कई लोग अब भी पीड़ित हैं। इसको लेकर डीएम ने सीएमओ से प्रत्येक गांव के सर्वे की रिपोर्ट तलब की है। इस काम में लापरवाही बरतने वाले कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और आशा पर कार्रवाई के साथ ही मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज (एमओआईसी) के वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर बुखार और डेंगू का सर्वे करने का जिम्मा आशा और सीएचओ को सौंपा था लेकिन सर्वे में काफी लापरवाही बरती गई जिससे पूरे जिले में डेंगू फैल गया। डीएम मनोज कुमार ने सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार को निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र के सर्वे में लापरवाही मिली वहां के एमओआईसी का वेतन रोका जाए। इसके बाद सीएमओ ने सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को रिपोर्ट देने के लिए कहा। सीएमओ ने बताया कि शत-प्रतिशत सर्वे न करने वाली आशा और सीएचओ पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, वहीं उस क्षेत्र के एमओआईसी का एक माह के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed