{"_id":"65e0e84c4dbd12c4080bae3a","slug":"neelkanth-mahadev-jama-masjid-case-hearing-on-6th-badaun-news-c-123-1-sbly1018-114395-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब छह मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब छह मार्च को
Fri, 01 Mar 2024 11:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:42 AM IST
सार
अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से अदालत में दावा दायर किया था कि जामा मस्जिद से पहले यहां पर नीलकंठ महादेव का मंदिर था। इसकी पोषणीयता पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में सुनवाई बुधवार छह मार्च को होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफसीटी कोर्ट के न्यायाधीश मनीष कुमार तृतीय की कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पिछली सुनवाई में सर्वे कमीशन के प्रार्थना पत्र पर बहस हुई थी।
विज्ञापन
वादी पक्ष के वकील नंदकिशोर गुप्ता व वेदप्रकाश साहू ने बताया, पिछली सुनवाई को सर्वे कमीशन के प्रार्थना पत्र पर बहस हुई थी। जिसके बाद जामा मस्जिद पक्ष की ओर से इंत्माजिया कमेट के अधिवक्ता असरार अहमद की ओर से प्रार्थना पत्र देते हुए पांच अप्रैल 2023 को पारित आदेश के संबंध में पक्ष रखा।
विज्ञापन
इसके साथ ही सर्वे कमीशन के प्रार्थना पत्र के निस्तारण से पूर्व कुछ बिंदुओं पर दोबारा बहस करने का समय मांगा। जिस पर कोर्ट ने समय प्रदान करते हुए मामले की सुनवाई 29 फरवरी को नियत की। 29 फरवरी को जामा मजिस्द इंत्जामिया कमेटी की ओर से वकील असरार अहमद ने आर्डरशीट के लिए नकल सवाल डाला। जिस पर कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई छह मार्च को तय की है।
विज्ञापन