फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nearly 60,000 women and fellow travellers travelled for free in three days.

Budaun News: तीन दिनों में करीब 60 हजार महिला और सहयात्रियों ने किया निशुल्क सफर

Sun, 30 Aug 2026 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 30 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Nearly 60,000 women and fellow travellers travelled for free in three days.
बस के इंतजार में खड़ी सवारियां। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से तीन दिन के लिए रोडवेज बस सेवा महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए फ्री की गई थी। इसका लाभ जिले में महिलाओं ने भरपूर उठाया। करीब 60 हजार से अधिक महिलाओं और सहयात्रियों ने रोडवेज बसों से निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार रक्षाबंधन से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक यह योजना लागू रही। बहनों ने अपने भाइयों के घर जाकर रक्षा बंधन मनाया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। डिपो से हर 10 से 15 मिनट पर बसों का संचालन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से डिपो को करीब 70 लाख रुपये का राजस्व अधिक प्राप्त हुआ, क्योंकि निशुल्क यात्रा के बाद सरकार की ओर से इसका भुगतान परिवहन निगम को किया जाता है। सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि जिले में बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, कासगंज, बरेली फर्रुखाबाद, दिल्ली रूट पर सबसे अधिक भीड़ रही। महिलाओं के साथ-साथ उनके बच्चों और परिजनों ने भी इस सुविधा का लाभ लिया। कई महिलाएं जो किराये के कारण नहीं जा पाती थीं, उन्होंने भी इस बार अपने मायके जाकर त्योहार मनाया। यात्रियों का कहना है कि सरकार की यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed