फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nawada Pradhan shot due to old rivalry admitted in district hospital

Budaun News: रंजिश में नवादा के प्रधान को मारी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 06 Sep 2024 02:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2024 02:31 PM IST
सार

बदायूं के गांव नवादा में बृहस्पतिवार की रात प्रधान बाबर पर हमला कर दिया गया। उनके पैर में गोली लगी है। बाबर ने मोहल्ले के ही लोगों पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Nawada Pradhan shot due to old rivalry admitted in district hospital
घायल बाबर - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के गांव नवादा के प्रधान बाबर बृहस्पतिवार की रात पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान ने मोहल्ले के ही लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बाबर के चचेरे भाई मदनी की शादी मोहल्ले के ही नूरुद्दीन की बहन से हुई है। वह मायके में रह रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10 बजे प्रधान का भाई हैदर अपने घर की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन

बरेली की फल मंडी में भीषण आग: कीवी के आढ़ती हो गए बर्बाद, पपीते का गोदाम भी राख, पांच करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदर का आरोप है कि चाचा के पुत्र मोहम्मद मदनी की पत्नी बहूरफत बी का भाई दानिश हैदर को देखकर गालियां देने लगा। हैदर ने यह बात घर जाकर अपने प्रधान भाई बाबर को बताई। इसी दौरान दानिश, आबू, आहद, अजहरुद्दीन, नूरुद्दीन, मुबसशिर, भूरा, मुन्ना तमंचे और लाठी डंडा लेकर बाबर के घर पर आ गए। 

आरोप है कि कुएं के पास बाबर को घेर लिया और बाबर के पैर में गोली मार दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed