{"_id":"616490d78ebc3e76fa57bc84","slug":"navratra-badaun-news-bly462604364","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
बिल्सी चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय वजीरगंज में मंगला माता मंदिर में पूजा करते हुए
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार को नवरात्र के पांचवें दिन मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं।
शहर के नगला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, उन्होंनें विधि विधान से पूजा अर्चना की। पंडित गिरीश ने बताया कि मान्यता है कि मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाह में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। मां कात्यायनी का स्वभाव बेहद उदार है और वह भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करतीं हैं।
बिल्सी। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने वजीरगंज स्थित श्रीराज राजेश्वरी मंगला माता मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए। उनके साथ मोहित गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजय प्रताप, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद