फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   navratra

शारदीय नवरात्र: मंदिरों में गूंजे स्कंदमाता के जयकारे

Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
navratra
नगला मंदिर में माता रानी की पूजा करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के जयकारों की गूंज रही। रोजाना की तरह रविवार को भी श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ देवी मंदिरों व घरों में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नवरात्र पर्व का उल्लास दिखा।
विज्ञापन

नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही अन्य भक्तों ने भी मां की आराधना की। रविवार को सुबह से ही घरों व मंदिरों में चहल-पहल दिखने लगी। मंदिरों में बज रहे देवी गीत पूरा माहौल भक्तिमय कर रहे हैं। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा से अपने कष्टों को मिटाने का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

-
बिसौली में अखंड ज्योति का पूजन
बिसौली। मोहल्ला गदरपुरा में आदर्श क्लब की ओर से अखंड ज्योति रखकर सुबह शाम कीर्तन व आरती हो रही है। रविवार को भी महिलाओं ने देवी की भेंटों के साथ कीर्तन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिल्सी के मंदिरों में भी रौनक
बिल्सी। रविवार को मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने सिर नवाया।
हनुमानगढ़ी मंदिर पर मां के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही। संवाद
-
त्रपौलिया में हुआ भव्य देवी जागरण
कुंवरगांव। त्रपौलिया स्थित मंदिर पर देवी जागरण का आयोजन किया गया। मां भगवती की प्रतिमा का फूलों से शृंगार किया गया। मंदिर की रंग-बिरंगी झालरों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
गायकों ने मां की कई भेंटें सुनाईं। एक से बढ़कर एक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवी जागरण के आयोजन में राम शर्मा, विजय सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर संजय गुप्ता, लवी शर्मा, महेश चन्द्र गुप्ता, अजय सक्सेना, उदयवीर सिंह, यशवीर सिंह, शेष महेश्वरी, हरीश पोरवाल सहित सैकड़ों देवी भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed