फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   navratra

तीसरे दिन किया मां चंद्रघंटा और कूष्मांडा का पूजन

Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
navratra
नगला मंदिर में माता रानी के स्वरुप का फोटो लेती युवती। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवती के चंद्रघंटा और कूष्मांडा स्वरूपों की पूजा-अर्चना की। शनिवार को देवी मंदिरों में मां के भक्तों की सुबह से कतार लगी रही। विधिविधान से पूजा कर उन्होंने घर, परिवार के लिए मंगल कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन नगला शक्तिपीठ मंदिर में सुबह से ही मां के भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई। अधिकतर भक्तों ने ब्रह्म मूहुर्त में माता रानी की पूजा-अर्चना की। इसी प्रकार ओवरब्रिज के नीचे स्थित देवी मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं।
विज्ञापन

पंडित गिरीश ने कहा कि मां के स्वरूपों की आराधना करने से आयु, यश और बल की प्राप्ति होती है। साथ ही मनवांछित फल मिलता है।
-----
बिल्सी के मंदिरों में भी रही भीड़
बिल्सी। शनिवार सुबह से ही नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमान गढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नगर के बिजली उपकेंद्र रोड स्थित दुर्गा मंदिर के सामने सड़क पर पानी बहने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed