{"_id":"5a22e8d44f1c1b8e698bf789","slug":"national-player-remains-new-chairman-deepamala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी हैं नई चेयरमैन दीपमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी हैं नई चेयरमैन दीपमाला
संजय श्रीवास्तव बदायूं।
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
deepmala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-1982 में एशियाड के लिए देश की कबड्डी टीम में हुआ था चयन
-हॉकी में भी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाए हैं जौहर
-पालिका के खराब सिस्टम को दुरुस्त करने को पहले से तैयार किया खाका
शहर की नई चेयरमैन दीपमाला गोयल बचपन से जुझारू रहीं हैं। बात चाहे स्कूल लाइफ की हो या फिर खेल मैदान की। दीपमाला कबड्डी और हॉकी में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं। 1982 में हुए एशियाड में देश की कबड्डी टीम में चयन भी हो गया, पर उस समय कबड्डी को एशियाड से अलग कर दिया गया, जिस कारण दीपमाला के अरमान दिल में ही रह गए। इसी तरह हॉकी की भी वह राष्ट्रीय खिलाड़ी रहीं। अब राजनीति की पिच पर खुलकर खेल रहीं हैं। अब वह बदायूं नगर पालिका की चेयरमैन हैं।
विजयी घोषित होने के दूसरे दिन शनिवार को वह पूरे दिन अपने समर्थकों और नजदीकियों से घिरीं थीं। अति व्यस्त होने के बावजूद दीपमाला ने छोटा हो या बड़ा सबको बराबर तरजीह दी। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया। उनका कहना था कि यह जीत शहर के हर नागरिक की है।
विशेष साक्षात्कार में उन्होंने अमर उजाला से बेबाकी से बात की। दीपमाला ने अपने बचपन से चेयरमैन तक की कुर्सी तक के जीवन की महत्वपूर्ण बातें बताईं। वह बचपन से ही संघ से जुड़ीं रहीं। स्नातक की शिक्षा के साथ कई अन्य डिग्रियां भी लीं हैं। 1994 में ओटीसी की। संघ के जो भी कार्यक्रम होते दीपमाला उनमें हिस्सा जरूर लेतीं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान खेलों मे भी बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपमाला ने बताया कि वह हॉकी और कबड्डी की खिलाड़ी रही हैं। वह देश में कई स्थानों पर हुईं प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। जमशेदपुर में कबड्डी और गांधीनगर में हुई नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
दीपमाला गोयल ने कहा कि जनता ने उन्हें अब शहर की जिम्मेदारी दी है। उनकी कोशिश रहेगी कि खेलों में लड़कियों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए वह यूथ क्लब का गठन करेंगी। उनका कहना है कि केंद्र और राज्य में उनकी सरकार है तो जाहिर है कि जनता को उनसे काफी अपेक्षाएं भी हैं।
एक सवाल के जवाब में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सबसे पहले पालिका के खराब सिस्टम को ठीक किया जाएगा। उन्हें पता है कि पालिका में कहां पर कौन गड़बड़ी करता है? क्या खामियां हैं? नगर पालिका में अब घूसखोरी और मक्कारी नहीं चलेगी। अब कर्मचारियों को पूरे टाइम काम करना होगा। दीपमाला ने कहा कि उन्हें कोई गुमराह नहीं कर सकता। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कोशिश आखिरी व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने की रहेगी।
व्यापार मंडल की हैं प्रांतीय महामंत्री
दीपमाला गोयल ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय महामंत्री भी हैं। इस पद को भी वह बखूबी निभा रहीं हैं। इसके अलावा वह वैश्य एकता परिषद की प्रांतीय महामंत्री हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की छह साल जिलाध्यक्ष रहीं हैं।
गांधी ग्राउंड पर बनेगी पार्किंग
शहर में जाम की गंभीर समस्या है। सो गांधी ग्राउंड पर पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। जो भी वाहन खड़े होंगे उनसे किराया लिया जाएगा। इससे पालिका की आय बढ़ेगी और शहर में जाम भी कम लगेगा।
शहर में एक स्थान पर बिकेगी सब्जी
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर सब्जी की मंडियां लगतीं हैं, लेकिन अब एक ही स्थान पर सब्जियां बिका करेंगी। वजह है कि सड़क के दोनों ओर सब्जी की दुकानें लग जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।