फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Named accused Sumit had fled from Hazratpur area by breaking the mobile SIM.

Budaun News: हजरतपुर इलाके से मोबाइल की सिम तोड़कर भागा था नामजद आरोपी सुमित

Fri, 01 Mar 2024 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Named accused Sumit had fled from Hazratpur area by breaking the mobile SIM.
बदायूं। हजरतपुर इलाके में महिला की हत्या के मामले में पकड़ा गया नामजद आरोपी सुमित अपने मोबाइल की सिम तोड़कर बदायूं से दिल्ली के लिए भागा था। उसने महिला की हत्या अकेले की थी या फिर कोई और उसके साथ शामिल था। थाना पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव असमय रफतपुर निवासी सुमन हत्याकांड में पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। सुमन 24 फरवरी की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस पर उसके पति ब्रजेश ने अपने गांव के सुमित और विनेशपाल के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। ब्रजेश का कहना था कि वह 24 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ उसहैत घरेलू सामान की खरीदारी करने गया था। इसके बाद वह थाने चला गया और उसने सुमन को ई-रिक्शा में बैठा दिया था। उसके बाद से सुमन का कुछ पता नहीं चला था। बुधवार सुबह उसका शव हजरतपुर थाना क्षेत्र में कोड़ा जयकरन गांव के नजदीक हड़ौरा के जंगल में पड़ा मिला था। उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन

इसमें पकड़ा गया सुमित दिल्ली में काम करता था। अब तक की छानबीन से पता चला है कि सुमित 24 फरवरी की रात हजरतपुर इलाके में था। माना जा रहा है कि सुमित ही महिला की हत्या में शामिल था। इसमें यह भी सामने आ रहा है कि महिला सुमित के साथ रहना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था, जिससे उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में और कौन व्यक्ति शामिल था। पुलिस इसकी जानकारी कर रही है। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी इसकी छानबीन चल रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनेश पाल ने भी की थी महिला से मोबाइल पर बात
- महिला की हत्या में विनेश पाल नाम का व्यक्ति भी नामजद है। अभी तक की छानबीन में हत्या में विनेशपाल के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं लेकिन यह बताया जा रहा है कि विनेश ने भी महिला से मोबाइल पर बात की थी। कॉल डिटेल में उसका मोबाइल नंबर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed