फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Name withdrawal continued till late night, election symbol allocation process

देर रात तक जारी रही नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया

Mon, 12 Apr 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Name withdrawal continued till late night, election symbol allocation process
बदायूं। पंचायत चुनाव के लिए रविवार को नाम वापसी के दिन भी नामांकन केंद्रों पर काफी भीड़ रही। देर रात तक नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन का काम जारी रहा। देर रात तक 11 ब्लॉकों को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी थी। सहसवान, उझानी, दातागंज और समरेर ब्लॉक में काम देर रात तक चल रहा था। एक प्रधान, 42 क्षेत्र पंचायत सदस्य और लगभग पांच हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध तय हो सकते है। बाकी पदों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में लिए सात और आठ अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया के बाद नौ और दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। 23 हजार से ज्यादा लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार देर रात तक चलती रही। रविवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का दिन था। सुबह से ही नामांकन केंद्रों पर दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ लगने लगी। देर रात तक उझानी, सहसवान, दातागंज और समरेर ब्लॉकों को छोड़कर अन्य सभी 11 ब्लॉक में काम लगभग पूरा हो गया। हालांकि, ज्यादातर स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए काम चलता रहा। ग्राम प्रधान पदों की बात करें तो 23 नामांकन अब तक खारिज किए गए हैं। म्याऊ ब्लॉक में एक प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों में अब तक 75 नामांकन खारिज किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 42 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जांच जारी रहने तक प्रधान पद के 5398, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 4580 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। हालांकि, देर रात तक सभी ब्लॉकों में नाम वापसी हजारों की संख्या में ह़ुई है। देर रात तक नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड का जाति प्रमाण पत्र, नामांकन खारिज
कादरचौक। झारखंड सरकार की ओर से जारी जाति प्रमाण पत्र लगाने वाली महिला दावेदार का नामांकन खारिज कर दिया गया है। गांव लालपुर से प्रधान पद के लिए ओमवती ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्होंने नामांकन के साथ जो जाति प्रमाण पत्र दिया था वह झारखंड का था। आरओ पीके अग्रवाल ने बताया कि यह नामांकन खारिज कर दिया गया है।
क्षेत्र पंचायत की खिड़की पर जमा किया प्रधान पद का नामांकन, खरिज
कादरचौक में ही एक महिला प्रत्याशी की गलती से उसका नामांकन खारिज हो गया। ग्राम पंचायत चौड़ेरा से प्रधान पद का नामांकन ओमवती नाम की महिला ने भरा था। ब्लॉक पर नामांकन के दिन सभी पदों के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। ओमवती ने प्रधान पद का नामांकन क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन काउंटर पर जमा कर दिया था। इसे भी खारिज कर दिया गया है।
ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी, बुजुर्ग घायल
दहगवां। नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के समय ब्लॉक परिसर में रविवार को काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कई बार यहां अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। अफरातफरी के दौरान एक दावेदार के साथ आया बुजुर्ग जमीन पर गिर गया। उसके ऊपर से भीड़ गुजर गई। इससे बुजुर्ग घायल हो गया। आनन-फानन में साथ के लोग उसे वहां से उठा कर ले गए।
आसफपुर ब्लॉक में अव्यवस्था, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी
आसफपुर। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान आसफपुर ब्लॉक में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान यहां सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात पुलिस कर्मियों को लाठियां भांजनी पड़ीं। चुनाव चिन्ह लेने आए कई प्रत्याशियों को भी लाठियां लग गईं। इसके बाद इन लोगों ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज वारिश खान मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से उन्होंने शांत किया। ब्लॉक में आठ अप्रैल को नामांकन के दिन खिड़की बंद किए जाने पर भी हंगामा हुआ था।
नौगवां नसीर नगर में निर्विरोध प्रधान
म्याऊं। ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौगवां नसीर नगर से गीता यादव का निर्विरोध प्रधान चुना जाएगा। प्रधान पद पर एक ही नामांकन आने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन होगा। ग्राम पंचायत से तीन लोगों ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। रविवार को इनमें से दो लोगों ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद गीता यादव पत्नी सतीश यादव ही बची हैं। बीडीओ वीपी सिंह ने बताया कि गीता यादव निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

ज्यादातर पदों के लिए नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर प्रत्याशी ज्यादा होने के कारण औपचारिकताएं पूरी होने में समय लग रहा है। काम तेजी से चल रहा है। इसे समय से पूरा कर लिया जाएगा।
- ऋतु पुनिया, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed